top of page

Homemade Garam Masala Recipe | असली हलवाई वाला गरम मसाला पाउडर | Foodzlife

क्या आप भी चाहते हैं कि आपके खाने में हलवाई जैसा स्वाद आए? 🤔 आज हम लेकर आए हैं घर पर गरम मसाला पाउडर बनाने की परफेक्ट रेसिपी । यह मसाला इतना खुशबूदार और स्वादिष्ट है कि मार्केट का कोई भी पैक मसाला इसका मुकाबला नहीं कर पाएगा। फूडज़लाइफ के साथ जानिए असली हलवाई वाला गरम मसाला घर पर बनाने का आसान तरीका 👉 इसे आप 6 महीने तक स्टोर कर सकते हैं और किसी भी वेज, नॉनवेज या पार्टी वाली डिश में डालकर असली शाही स्वाद पा सकते हैं। गरम मसाला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients) 50 ग्राम साबुत धनिया 40 ग्राम जीरा 20 ग्राम शाह जीरा 10 ग्राम दालचीनी 12 ग्राम बड़ी इलायची 10 ग्राम छोटी इलायची 10 ग्राम लौंग 5–6 ग्राम स्टार एनीज़ (फूल चकरी) 10 ग्राम पीपली 6 ग्राम जावित्री (Mace) 50 ग्राम काली मिर्च 20 ग्राम कबाब चीनी 2 जायफल 10 ग्राम खसखस (पोस्ता दाना) 10–15 तेजपत्ते 10 ग्राम कश्मीरी लाल मिर्च 5–6 ग्राम रतनजोत 1 बड़ा चम्मच सोंठ पाउडर गरम मसाला पाउडर बनाने की विधि (Step-by-Step Method) Step 1: मसालों को रोस्ट करना सभी साबुत मसालों को एक पैन या कढ़ाई में हल्का सा ड्राई रोस्ट करें। ध्यान रखें कि मसाले जले नहीं, बस उनकी नमी निकल जाए और खुशबू आने लगे। Step 2: मसाले ठंडे करना रोस्ट किए हुए मसालों को पूरी तरह ठंडा होने दें। दालचीनी और तेजपत्ते को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।   Step 3: मसालों को पीसना मिक्सर जार में थोड़ी-थोड़ी मात्रा लेकर मसालों को बारीक पाउडर बना लें। पिसते समय 1 बड़ा चम्मच सोंठ पाउडर मिलाएं। Step 4: स्टोर करना तैयार मसाले को प्लेट में फैलाकर ठंडा करें। फिर एयरटाइट जार में भरकर 6 महीने तक स्टोर करें। गरम मसाला का इस्तेमाल कहाँ करें? सब्ज़ियों और करी में वेज और नॉनवेज डिशेज़ में बिरयानी, पुलाव और छोले–राजमा में पार्टी वाले ग्रेवी डिशेज़ में 👉 इस मसाले से हर डिश में आएगा हलवाई जैसा शाही स्वाद और खुशबू । #Foodzlife #GaramMasala #HomemadeMasala #MasalaPowder #IndianMasala #HomemadeGaramMasala #HalwaiStyleMasala #IndianSpices #DesiMasala #MasalaRecipe #HomemadeMasalaPowder #IndianKitchen #SpiceMix #CookingTips #IndianRecipes #TraditionalMasala #HomemadeSpices #MasalaLovers #KitchenSecrets #DesiTadka घर पर बनाएँ असली हलवाई वाला गरम मसाला पाउडर – आसान और टेस्टी रेसिपी। हर डिश में लाएँ रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

Homemade Garam Masala Recipe | असली हलवाई वाला गरम मसाला पाउडर | Foodzlife

यह होममेड गरम मसाला पाउडर आपके खाने को देगा असली हलवाई जैसा स्वाद और खुशबू। परफेक्ट मेज़रमेंट्स के साथ आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।

Useful Links

Youtube

Follow us

  • Facebook
  • Pinterest
  • Instagram
  • Youtube

All content of this blog is copyrighted. It is prohibited to use this content in any book, newspaper, journal, software or distrubuted by any other means, without express written permission.

© 2023 by foodzlife.com

© कॉपीराइट

About Foodzlife

Foodzlife एक हिंदी फूड रेसिपी वेबसाइट है जहाँ आसान, झटपट और पूरी तरह टेस्टेड रेसिपीज स्टेप-by-स्टेप शेयर की जाती हैं। यहाँ पापड़, फ्रायम्स, स्नैक्स, अचार, मिठाई और पारंपरिक भारतीय रेसिपीज मिलती हैं ताकि हर कोई घर पर स्वादिष्ट खाना आसानी से बना सके

Links

bottom of page